जयंत चौधरी ने मथुरा में की हेमामालिनी के साथ जनसभा

मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूं; जयंत चौधरी

बड़ी विकास परियोजना शुरू की जाएगी: हेमा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल की गठबंधन संयुक्त जनसभा बल्देव के अवेरनी चौराहे के निकट ग्राउंड पर आयोजित सभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आपकी खुश किस्मती है कि मथुरा को तीन सांसद मिले हैं अभी तेजवीर सिंह राजसभा सांसद निर्वाचित हुए में राजसभा सांसद हु ही और अब हेमा मालिनी तो तीसरी बार सांसद बनेगी ही। मैं अपने को मथुरा से ही मानता हूं।

उन्होंने कहा कि एनडीए में आने पर कोई तनाव नहीं है । उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप देश भर में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के नाम से पहचाने जाएंगे। बृज का प्रभाव देश भर में दूर-दूर तक है। कुछ लोगों को धरती पुत्र चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की बात पच नहीं रही है जबकि वह लोग चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर रो पड़े होंगे। तंज कसते हुए जयंत ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं पलट गया मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की आप संयुक्त प्रत्याशी सांसद सांसद हेमा मालिनी को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजिए।

बसपा से छोड़ रालोद में आए बिजनौर सांसद मलूक नागर ने भी जयंत चौधरी के साथ मंच साझा किया। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी
हेमा मालिनी ने कहा तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं। जो काम मेरे दो कार्यकाल में नहीं हो सका उसे में पूरा करूंगी। इस बार मथुरा की जनता के लिए बड़ी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। सभा की अध्यक्षता निर्भय पांडे एवं सभा का संचालन राजपाल भरंगर ने किया। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने जन समर्थन की अपील की।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह विधायक पूरन प्रकाश एमएलसी योगेश नौहवार जिला संयोजक लोकसभा देवेन्द्र शर्मा जिला प्रभारी श्याम भदौरिया राजेंद्र सिकरवार नरेंद्र सिंह रामवीर भरंगर नवाब सिंह चेतन मलिक उमेश चौधरी डा. एसपी यशपाल बघेल प्रीतम प्रमुख सत्यपाल चौधरी रविकान्त गर्ग विनोद चौधरी राजेश मास्टर श्याम शर्मा विजय शर्मा आदि मौजूद थे।