नवसंवत्सर पर अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई ने किया आयोजन

मथुरा। अधिवक्ता परिषद ब्रज मथुरा इकाई द्वारा हिंदू नव वर्ष एवम चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के अवसर पर सूर्यवीर सिंह एडवोकेट के चैंबर पर भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन अग्रवाल एड. ने सारगर्वित विचार व्यक्त किये ।
नव वर्ष का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए वंदे मातरम् का गान व मां भारती का जयघोष पूर्ण उत्साह से किया।
परिषद के महामंत्री निमेश कुमार गर्ग एड. द्वारा अधिवक्ता बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि ब्रह्म पुराण के अनुसार जगत पिता ब्रह्मा जी ने ब्रह्माण्ड की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से आरम्भ की थी । नवसंवत्सर में मुख्यतया ब्रह्मा जी द्वारा निर्मित की हुए सृष्टि में मुख्य देवी देवताओं, यक्ष, राक्षस, गंधर्व, ऋषि मुनि, मनुष्य ,नदी पर्वत पशु पक्षी और किट पतंगों के साथ रोगों के उपचार तक का सृजन किया गया था।