मथुरा। गुरुवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड गोवर्धन में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का
आयोजन बी आर सी पर किया गया। इस ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का संचालन एवं सफल समापन खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन बुद्ध सेन सिंह द्वारा किया गया।
उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में ए आर पी अविनाश शुक्ला नासर खान अशोक फौजदार रजनी शर्मा उषा देवी एवं कार्यालय सहायक आनन्द वशिष्ठ प्रमोद कुमार चंद्र प्रकाश शर्मा गोपाल सिंह मथुरा प्रसाद एवं विज्ञान के अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। इस प्रतियोगिता में 115 बालक बालिका शामिल हुए। सभी का प्रथम चरण का टेस्ट लिया गया इनमे से सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 बच्चों को द्वितीय चरण के एग्जाम में बैठाया गया। उन में से जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं माॅडल प्रदर्शनी हेतु उत्कृष्ट 5 छात्रों का चयन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी बुद्धसेन सिंह ने बच्चों को अवगत कराया गया कि ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित छात्रो द्वारा आगामी दिवसों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
मॉडल प्रदर्शनी हेतु चयनित पाँचों छात्रों द्वारा मॉडल निर्माण हेतु प्रत्येक छात्र के लिए 3000 रुपये की धनराशि विद्यालय के खातों में हस्तान्तरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ से ब्लॉक अध्यक्ष पुनेन्द्र बाबू एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ से ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.