वृंदावन। ओमैक्स इटरनिटी वृन्दावन छटीकरा रोड पर ओमैक्स ग्रुप की आवासीय कालौनी में आयोजित एक यादगार होली उत्सव का आयोजन किया जिसमें सांसद और जानी मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी मुख्यअतिथि रही। आयोजन में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्रिंस डांस ग्रुप की प्रस्तुति, पारंपरिक फूलों की होली व लट्ठ मार होली, कॉमेडियन राजीव ठाकुर की कॉमेडी, गायक सलमान अली की प्रस्तुति देख लोग काफी प्रसन्न हुए। आयोजन में एक समर्पित किड्स जोन भी था जिसमें कई प्रकार की मनोरंजक एक्टिविटी की गई। इस दौरान उत्सव के साथ-साथ उपस्थित लोग स्वादिष्ट स्नैक्स का चटखारो के साथ जायका लेते रहे। कार्यक्रम में विधायक मांट राजेश चौधरी विधायक गोवर्धन मेध श्याम सिंह मथुरा वृंदावन के महापौर विनोद कुमार अग्रवाल पूर्व मंत्री रवि कांत गर्ग उद्योगपति पवन चतुर्वेदी प्रमोद कसेरे भाजपा नेता प्रमोद बंसल आदि मौजूद थे।
ओमैक्स ग्रुप के एमडी मोहित गोयल ने कार्यक्रम में कार्यक्रम में शामिल हुए सभी का स्वागत किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.