उज्जैन। अभिनेत्री और भाजपा की मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना उपरान्त कहा कि मैं मथुरा में बहुत विकास करना चाहती है, जिस प्रकार से यहां महाकालेश्वर में कॉरिडोर बना है हम चाहते हैं कि वृंदावन के बांके बिहारी में भी इसी प्रकार से जल्दी कुछ बने। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आएंगे। इस बार पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार, और यही होगा भी। कोई भी गलत काम हो नहीं सकता है, मैंने बाबा महाकाल के दरबार में प्रार्थना की है तो सब अच्छा ही होगा। आज भी मैं अपने समधी, बेटे और दामाद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई हूं।
यह बात शुक्रवार को अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कही। सांसद ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे बहुत अच्छा लगा, वैसे तो मैं कल भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। लेकिन, महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने का जो अवसर मिला है उससे मैं धन्य हो गई। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है शिवजी की कृपा से हमारे देश की महिलाएं भी तरक्की करें, उन्नति करें और प्रगति के पद पर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे। लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा महाकाल से जीत की कामना की है। जीतने के बाद भी हम बाबा महाकाल के दरबार जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं पूरा परिवार बाबा महाकाल का भक्त है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.