प्रयागराज। बोर्ड परीक्षाओं के बीच यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। 16 मार्च से इस बार शुरू होने वाला उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक चलेगा। इसके लिए प्रदेश में 260 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर करीब डेढ़ लाख परीक्षक तीन करोड़ कापियों का मूल्यांकन करेंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 9 मार्च को समाप्त हो रही हैं। बोर्ड ने इसी बीच मूल्यांकन का कार्यक्रम भी तय कर दिया है। जिलेवार मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। हाईस्कूल के लिए 131 एवं इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 13 मूल्यांकन केंद्र मिश्रित बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल एवं इंटर दोनों की कापियां जांची जाएंगी। इस तरह बोर्ड ने प्रदेश भर में 260 मूल्याकंन केंद्र बनाए हैं। इनमें 83 राजकीय तथा 177 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 एवं इंटर में 25,77,997 समेत 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 एवं इंटर परीक्षा की 1.25 कापियों के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने बताया कि कापियों के मूल्यांकन में पूरी तरह शुचिता बरती जाए इसके लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.