BJP Candidates List: बीजेपी ने की लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी, मथुरा से हेमा मालिनी ही चुनाव लड़ेंगी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने शनिवार सांय बड़ी संख्या में अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है जिसमें मथुरा से हेमा मालिनी के नाम पर मुहर लगा दी है।  ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं।

भाजपा की पहली सूची में क्या खास? 

  • 195 नामों का एलान
  • 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में
  • 28 महिलाओं को मौका
  • 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है
  • 27 नाम अनुसूचित जाति से
  • 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
  • 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से

विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

किसे-कहां से टिकट

 

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जर्नादन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्र
  • शहडोलसे हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद दर्शन सिंह
  • विदिशा से शिवराज
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • कोटा से ओम बिरला
  • झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
  • चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • आगरा से सत्यपाल बघेल