8 मार्च को मथुरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी, तीन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मथुरा । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 मार्च को मथुरा सकते हैं। मुख्यमंत्री यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तीन प्रोजेक्ट  का लोकार्पण करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी  महानगर के डेंपियर नगर स्थित नव निर्मित पाच्यजन्य प्रेक्षाग्रह (पूर्व नाम मुक्ताकाशीय रंगमंच) , गोवर्धन के चंद्र सरोवर स्थित ब्रज भाषा अकादमी  कार्यालय तथा वृंदावन के शहीद लक्ष्मण स्मारक भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के  मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद तीनों उक्त प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बुधवार को डेम्पियर नगर स्थित नवनिर्मित पाच्यजन्य प्रेक्षाग्रह का निरीक्षण करते उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह। साथ में है सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी।
इसके साथ ही जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गया है। संभावित स्थलों का प्रशासनिक अधिकारी भी मुआयना कर रहे हैं।
 गौरतलब रहे कि पूर्व में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावनाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में बन रही थी, लेकिन अब यह दौरा 8 मार्च को होने की संभावना जताई जा रही है।