मथुरा में ट्रैफिक, जल निकासी और निर्माण कार्यों पर सख्ती-डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

मथुरा। जिलाधिकारी ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम, जल निकासी की समस्याओं और निर्माण कार्यों से जुड़े मुद्दों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, विद्युत विभाग और नहर विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में बताया गया है कि समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता मिलन भाटिया के पत्रो के आधार पर सांसद हेमा मालिनी द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से पिछले दिनों हुई कलेक्ट्रेट में हुई दिशा की बैठक में उठाया गया था। उनके पत्र के आधार पर शहर के भीतर ट्रैफिक जाम, जल निकासी और निर्माणाधीन डिवाइडर से संबंधित सुझाव प्रशासन को प्राप्त हुए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े बिंदुओं पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें और की गई कार्रवाई से उन्हें तथा सांसद को अवगत कराएं। साथ ही इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।