Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Sunday, March 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • DHFL के पूर्व प्रमोटर्स के बैंक-डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क, SEBI ने दिया आदेश

DHFL के पूर्व प्रमोटर्स के बैंक-डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क, SEBI ने दिया आदेश

ट्रेंडिंग न्यूज़
By Rajpath Mathura On Feb 22, 2024 0
SEBI DHFL

नई दिल्ली । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 22 लाख रुपये से अधिक के बकाया की वसूली के लिए दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (डीएचएफएल) के पूर्व प्रवर्तकों धीरज वधावन और कपिल वधावन के बैंक खातों के साथ-साथ शेयरों तथा म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का आदेश दिया है।

खुलासा मानदंडों के उल्लंघन के मामले में सेबी द्वारा दोनों भाई पर पिछले साल जुलाई में जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, दोनों भाइयों ने जुर्माना अदा नहीं किया, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है। सेबी ने मंगलवार को जारी दो अलग-अलग कुर्की नोटिस में लंबित बकाया की वसूली के लिए वधावन के बैंक, डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो को कुर्क करने का आदेश दिया है। वधावन बंधुओं पर 10.6-10.6 लाख रुपये की लंबित बकाया राशि में प्रारंभिक जुर्माना राशि, ब्याज और वसूली लागत शामिल है। जुलाई, 2023 में नियामक ने खुलासा मानदंडों के उल्लंघन के लिए धीरज और कपिल वधावन पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। ये दोनों डीएचएफएल (जिसे अब पीरामल फाइनेंस के नाम से जाना जाता है) के प्रवर्तक थे। कपिल वधावन डीएचएफएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे, जबकि धीरज वधावन कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक। ये दोनों डीएचएफएल के निदेशक मंडल के सदस्य भी थे। यह आदेश सेबी द्वारा डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस (तत्कालीन डीएलएफ प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस) में डीएचएफएल द्वारा रखे गए शेयरों को उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी डीएचएफएल इन्वेस्टमेंट्स और अन्य संबंधित लेनदेन में स्थानांतरित करने की जांच के बाद आया। यह जांच फरवरी-मार्च 2017 के बीच की गई। सेबी ने पाया कि दोनों भाई कंपनियों द्वारा पोस्टल बैलेट नोटिस में अपर्याप्त जानकारी प्रदान करने के लिए जिम्मेदार थे। कुर्की नोटिस के अनुसार, सेबी ने कहा कि इस बात पर विश्वास करने के पर्याप्त कारण मौजूद हैं कि डिफॉल्टर बैंक खातों में राशि और डीमैट खातों में प्रतिभूतियों का निपटान कर सकते हैं …

नियामक ने सभी बैंकों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड से खाते से राशि निकालने की अनुमति नहीं देने को कहा गया है। हालांकि, खातों में राशि जमा कराने की अनुमति है। सेबी ने जनवरी में धीरज और कपिल को मांग नोटिस भेजकर मामले में प्रत्येक को 10.6 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा था। साथ ही उन्हें 15 दिन के भीतर भुगतान करने में विफल रहने पर गिरफ्तारी और संपत्ति के साथ-साथ बैंक खातों को जब्त करने की चेतावनी भी दी थी।

#account ban#demat Account #Sebi
Rajpath Mathura 13672 posts 0 comments

Prev Post

मार्च में मथुरा वृंदावन नगर निगम का खजाना भर जाएगा करोड़ों रुपए की धनराशि से, बकाया सरकारी विभागों की लिस्ट जारी

Next Post

विकसित भारत के निर्माण के लिये यूपी का विकसित होना जरुरी : योगी

You might also like More from author
ट्रेंडिंग न्यूज़

बड़ा ऐलान : अदाणी ग्रुप ने AI -रेडी डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 100 अरब डॉलर का…

ट्रेंडिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार लोन पर ब्याज दर 0.30 फीसदी घटाई, नई दरें लागू

ट्रेंडिंग न्यूज़

IPO: डिजिलॉजिक सिस्टम्स ने निवेशकों को दिया झटका, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर…

ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा : आरबीआई

Prev Next
About Us

5028545
Views Today : 2764
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.