मथुरा। महानगर में महोली रोड की देवनगर कॉलोनी में एक स्कूटी सवार किशोर का दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि मानस नगर बलदेव पुरी निवासी राजेश चौधरी का 17 वर्षीय बेटा अर्जुन गुरुवार सुबह 8 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से दूध लेने के लिए देवनगर महोली रोड गया था। दूध लेकर घर वापस लौटते समय कर सवार दो युवको द्वारा अपहरण कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया। कुछ देर बाद ही अर्जुन ने अपनी मां के फोन नंबर पर मैसेज कर दो युवकों द्वारा कार में डालकर सौंख रोड की तरफ ले जाने की जानकारी दी। बच्चों के अपहरण का मैसेज देख परिजनों के होश उड़ गए
आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडे के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। एक पखवाड़ा के भीतर कोतवाली क्षेत्र में हुई दूसरी अपहरण की घटना से पुलिस की कार्ड प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। एसएसपी ने किशोर को बरामद करने के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लग गए हैं बच्चों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.