डीएपी खाद की किल्लत की छानबीन करने मथुरा आये अपर आयुक्त , मिली खामियां

अनुज सिंघल

मथुरा। जनपद में चल रही डीएपी खाद की किल्लत की सूचना पर बुधवार को अपर आयुक्त प्रशासन आगरा राजेश कुमार ने मथुरा में फरह इलाके में रैपुराजाट व फरह सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में कई तरह की कमियां देख अपर आयुक्त काफी नाराज दिखाई दिए जिसमें जब उन्होंने समितियों पर जानकारी करनी चाही तो उन्होंने किसी तरह से संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिले।
रैपुराजाट सहकारी समिति बंद पाई गई जबकि निरीक्षण की जानकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों को पहले ही दे दी थी उसके वाद भी समिति बंद होने की स्थिति मिली जिससे उसके अधिकारी और कर्मचारियों से खासे नाराज दिखाई दिए। सहकारी समिति फरह में भी खुले होने बाद भी डीएपी और एनए पी मौजूद नहीं थी जबकि किसानों ने भी यहां के अधिकारी के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि यहां से डीएपी लेने पर जबरन यूरिया भी दिया जाता है जिसे लेकर उन्हें निर्देश जारी की है कि जबरन किसी भी किसान पर कोई सामना लेने का दबाव नहीं बनाया जाएगा और ये भी कहा कि यहां पूरे मामले को लेकर आगे शिकायत मिली तो कठोर कार्यवाही की जाएंगी ।