मथुरा। 21 फरवरी से मथुरा की महायोजना 2031 प्रभावी होने जा रही है। पहली बार मथुरा में महायोजना का प्रस्ताव डिजिटल तैयार किया गया है। इसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन या फिर अन्य माध्यम से विकास का खाका आनलाइन देख सकेंगे।
बुधवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में होने जा रही मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में महायोजना 2031 को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके तहत मथुरा वृंदावन सहित प्राधिकरण के अन्य क्षेत्र में विकास की नई महायोजना को लागू कर दिया जायेगा। इस में कोई भी व्यक्ति वर्तमान के साथ भविष्य में बनने वाले बिजलीघर, पंप हाउस, अग्निशमन केंद्र, थाना कोतवाली सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी महायोजना के मैप से आन लाइन कर सकेगा। इस में आवासीय योजनाओं के साथ विकास की विभिन्न परियोजनाओं को भी महायोजना का हिस्सा बनाया गया है, जिसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति घर बैठे कर सकेगा। डिजिटल होगा मास्टर प्लान, घर बैठे देख सकेंगे कहां क्या बनेगा।
इसके अलावा प्रस्तावित बोर्ड बैठक में विकास प्राधिकरण दो नई आवासीय योजनाओं पर भी अपनी मोहर लगाएगा। इसमें राल बाटी और जैंत में विकसित योजनाएं शामिल हैं। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने 2021 में दो नई आवासीय योजनाओं पर काम शुरू किया था। यह दोनों योजनाएं लैंड पूलिंग के तहत बिल्डर और किसानों के साथ मिलकर विकसित की गई हैं। इसमें राल बाटी में हनुमंत विहार योजना 122153 वर्ग मीटर में तैयार की गई है। यहां 867 आवासीय भूखंड, 22 गैर आवासीय भूखंड तथा दो ग्रुप हाउसिंग भूखंड तैयार हुए हैं। इसी तरह वृंदावन क्षेत्र के जैंत में गोविंद विहार आवासीय योजनाएं तैयार की है। इसका क्षेत्रफल 273085 वर्ग मीटर है। यह योजना अनंत हाईटेक सिटी के अंतिम छोर पर स्थित है। इसमें 817 आवासीय और 16 गैर आवासीय भूखंड तैयार किए गए हैं। इन दो प्रमुख प्रस्तावों के अलावा कुछ और बिंदुओं पर भी बोर्ड बैठक में चर्चा होगी जिसमें नवीन पेट्रोल पम्प भी शामिल हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.