मथुरा। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बन ने बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री राम मंदिर का दर्शन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायक भी मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों से रामभक्तों को अयोध्या दर्शन के लिए भेज रही है। मथुरा महानगर के सभी मंडलों से भी रामभक्तों का काफिला अयोध्या के लिए सोमवार को रवाना हुआ। लगभग 3000 से अधिक रामभक्त 50 बसों के जरिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
मथुरा के रामभक्तों में अयोध्या जाने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। बसों की रवानगी के समय माहौल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि यात्रा के लिए रामभक्तों के नामों का चयन किया गया है। प्रत्येक बूथ से तीन रामभक्तों को रामलला दर्शन का मौका मिला है। अयोध्या पहुँचने पर रामभक्तों के लिए भोजन और ठहरने तक की सम्पूर्ण व्यवस्था पार्टी ने की है। यात्रा के आरंभ में राया कट पर सभी बसों के रामभक्तों के लिए भोजन के पैकेट और पानी की बोतलों की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।
मंडल अध्यक्ष यशराज चतुर्वेदी, राजू चौधरी, लोकेश निषाद, विनीत शर्मा, रामरतन चौधरी, विक्रम मुदगल, यशपाल सिंह, सुनील तरकर, नंदकिशोर कुंतल, ओमप्रकाश शर्मा, परशुराम सिंह और खजान सिंह द्वारा महानगर के सभी मंडलों में बसों को रवाना किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रामभक्त मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.