आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी संग गुरूवार को ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उनकों देखकर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ताजमहल को देखने आये पर्यटक सचिन को देखकर उनके पास आने को आतुर हुए तो उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इसके बावजूद लोग उनके पास जाने को उताबले दिखे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को काफी मशकक्त करनी पडी। ताजमहल की खूबसूरती को देखकर सचिन तेंदुलकर के मुख से बरवस ही वाह ताज निकला तो देश विदेश से ताज का दीदार करने आए पर्यटक सचिन तेंदुलकर के जयकारे लगाने लग गये। इस बीच कड़ी सुरक्षा के बीच सचिन तेंदुलकर ने ताज को निहारा और पत्नी संग डायना बेंच पर फोटो भी खिंचवाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.