मथुरा। थाना रिफायनरी क्षेत्र स्थित रांची बागंर के पीएसी कैंप में जवान का शव गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। शव को देख अन्य पीएसी जवानों में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची बागंर के पीएसी कैंप में जवान फरूर्खाबाद के गांव अभयपुर निवासी 49 वर्षीय अवधेश पुत्र स्व. रामचंद्र का शव कमरे में चादर से फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। शव को लटका देख अन्य जवानों के होश उड़ गये। आनन फानन में वाकये की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गयी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा हैं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। एस पी सिटी डा अरविन्द कुमार ने बताया जांच के बाद ही पता चलेगा कि जवान ने फांसी क्यू लगाई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.