पौडी। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से पुराहन वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलखोली पौडी गढ़वाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव राय सिंह नेगी, जिला प्रमुख भाजपा पौडी गढ़वाल नरेन्द्र टम्टा, प्रांत प्रमुख विहिप राकेश गौड़ उपस्थित थे। किशन नैनवाल प्रतिष्ठित रक्षा विश्लेषक और रक्षा पत्रकार हैं ने उन क्षणों को बहुत खूबसूरती और बेहद कुशलता से कैद किया जब विशेषज्ञ चिकित्सक छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे और छात्रों को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर सलाह दे रहे थे। शिविर का मुख्य आकर्षण पुराहन वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती सुधा मालकोटी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अरविंद ममगाईं और किशन चंद नैनवाल भी उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post