मथुरा। बिजली विभाग ने छापमार कार्यवाही के दौरान रात्रि के समय बड़ी बिजली चोरी पकड़ी हे जिसमे औद्योगिक कनेक्शन अतिरिक्त केबिल डालकर चलाया जा रहा था। इस पर विभाग 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगा सकता है।
जानकारी के अनुसार एसडीओ औरंगाबाद सौरभ मिश्रा द्वारा मंगलवार को भ्रमण के दौरान कुछ कनेक्शन चेक किए थे। एक कनेक्शन पर कुछ शक हुआ। इसकी जानकारी की गई और एमआरआई रिपोर्ट देखी। बिजली चोरी की संभावना पर रात्रि के समय जेई भगवान सिंह एवं टीम को एक स्थान पर बुलाया गया। यहां से टीम ने महोली गांव के पीछे मासूम नगर में एक औद्योगिक कनेक्शन को चेक किया। 40 किलोवाट का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से सीधी केबिल डालकर चलाया जा रहा था। टीम ने वीडियो एवं फोटोग्राफी की। कनेक्शन उदयवीर के नाम पर है। मामले को समाप्त करने के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने एस ई देहात प्रभाकर पांडेय एवं अधिशासी अभियंता प्रथम गौरव कुमार को कार्रवाई से अवगत कराया दिया हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.