मथुरा में बड़ी संख्या में थाना प्रभारियों के तबादले , कई लाइन हाजिर

मथुरा। योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रत्येक जनपद के पुलिस मुखिया के पेंच कसने के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने देर रात जनपद की बेहतर कानून व्यवस्था के लिए 13 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए हैं। वही मांट प्रभारी निरीक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसपी शैलेश पांडे ने बुधवार सुबह एसएसपी पीआरओ अश्वनी कुमार को प्रभारी निरीक्षक जैत, राजित वर्मा अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना मांट, संजीव त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना बल्देव को प्रभारी निरीक्षक थाना छाता, त्रिलोकी सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना छाता को प्रभारी निरीक्षक थाना बल्देव, रंजना सचान अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना महावन, भगवत सिंह गुर्जर प्रभारी निरीक्षक थाना मांट से पुलिस लाइन, छोटेलाल प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार, संजीव कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार से प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, अवधेश कुमार अतिरिक्त निरीक्षक थाना जमुनापार से प्रभारी निरीक्षक थाना मगोर्रा, अजय किशोर अपराध शाखा से पीआरओ एसएसपी, अलका ठाकुर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से अपराध शाखा, बॉबी कुमार महिला थाना से साइबर थाना, प्रमोद कुमार प्रभारी सिटीजन चार्टर से साइबर थाना, सोनू सिंह थानाध्यक्ष शेरगढ़ से थानाध्यक्ष रिफायनरी, नीरज भाटी चौकी प्रभारी सिविल लाइन से थानाध्यक्ष शेरगढ़, महिला उप निरीक्षक आशा चौधरी थाना महावन से थानाध्यक्ष महिला थाना, अजय वर्मा थाना जैंत से अपराध शाखा, कुलवीर सिंह थानाध्यक्ष रिफाइनरी से अपराध शाखा, पुष्पेंद्र कुमार थाना मगोर्रा से अपराध शाखा बनाकर भेजा है।
सूत्रों के अनुसार अगली लिस्ट में अभी कई और प्रभारी निरीक्षकों के अलावा लंबे समय से जमे चौकी प्रभारीयो के भी तबादाले होने हैं।