बलिया। भाजपा सांसद संजीव बालियान के उस बयान का समर्थन करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भी पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले भी पूर्वांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश की मांग उठती रही है। उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। हम इसके चार भागों में बंटवारे के पक्षधर हैं। मुसलमानों के भाजपा के साथ आने पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भरी है। भाजपा ने आयुष्मान कार्ड, नि:शुल्क राशन, किसान सम्मानि निधि सभी योजनाओं का लाभ दिया है। ये लाभ किसी की जाति और धर्म पूछ कर नहीं दिया गया है।
बिहार में हुई जातीय जनगणना पर सुभासपा प्रमुख ने कहा हमें इसमें दो चीजें देखने को मिली हैं। इसमें 36 फीसदी आंकड़ा अति पिछड़ी का है। सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार ने 36 फीसदी के साथ भेदभाव किया। इन लोगों ने 36 फीसदी को सामाजिक न्याय के दायरे में लाकर आज तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचाया।आठ बार नीतीश कुमार, दो बार लालू यादव और उनकी पत्नी भी मुख्यमंत्री रही हैं। ये सामाजिक न्याय नहीं होता है। मैं बिहार के 26 जिले में घूमा हूं। वहां बड़ी संख्या में राजभर हैं।
15 से 12 हजार की संख्या में एकत्र होते हैं। जातिगत जनगणना में इनका आंकड़ा प्रतिशत में भी नहीं आया है। इससे स्पष्ट है कि जो जातियां राजनीति में हैं उनकी तो गिनती अच्छे से हो गई। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जो राजनीति में नहीं हैं उनकी गणना किसी से पूछ कर लिख दी गई है। बिहार में राजभरों के साथ अन्याय हुआ है। जनगणना में त्रुटि हुई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.