लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त अनुनय झा को जिलाधिकारी महाराजगंज के पद पर नियुक्त किया है वही मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी को मथुरा वृंदावन का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

नगर आयुक्त श्री झा एक-दो दिन में जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण करने महाराजगंज चले जाएंगे। 2017 बैच के आईएएस शशांक चौधरी की प्रदेश के अच्छे अधिकारी में गिनती की जाती है। महाराजगंज में तैनात डीएम सत्येंद्र कुमार को डीएम बाराबंकी बनाया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.