अनुज सिंघल
फरह। कस्बे में एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना डाला। ताले तोड़कर हजारों रुपए की नगदी व सामान को चोरी कर ले गए, बताया गया कि मकान स्वामी जयपुर शादी में गया हुआ था तभी पीछे से अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस जांच में जुट गई है।
फरह कस्बे के मोहल्ला शाही सराय में एक मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और ताले चटकाकर नगदी व सामान को चोरी कर ले गए । घटना के समंध में बड़े भाई आमीन ने बताया कि उसका छोटा भाई झामिन उर्फ छोटे अपने परिवार के साथ एक शादी में जयपुर गया हुआ था और घर पर कोई नही था। इसी वजह से चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर गए घर में घुसने के बाद अज्ञात चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया। नगदी व कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उसे वक्त हुई जब लोगों ने घर के ताले टूटे हुए और दरवाजे खुले हुए देखे तो उनके द्वारा सूचना दी जब उसने मौके पर देखा तो घर में पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना पहुंची इलाका पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कस्बा में इस प्रकार की घटना कोई नयी नहीं है। चोर बंद घरों को निशाना बनाते रहते हैं। पूर्व की घटनाओं में भी पुलिस अभी खाली हाथ ही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.