T20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के एक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंंडीज को हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफइनल में एंट्री ले ली।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फिलहाल सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 24 जून (सोमवार) को नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने डीएलस नियम के तहत 3 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले में साउथ अफ्रीका को डीएलएस नियम के तहत जीत के लिए 17 ओवरों में 123 रन बनाने थे, जिसे उसने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 में 6 अंकों के साथ टॉप रहा. वहीं इंग्लिश टीम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. साउथ अफ्रीका की पारी में जब दो ओवर हुए थे, तभी बारिश आ गई उस समय अफ्रीकी टीम का स्कोर दो विकेट पर 15 रन था और वह मुश्किल में दिखाई दे रही थी जब बारिश के रुकने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो मुकाबले को छोटा कर दिया गया और अफ्रीका को संशोधित टारगेट मिला टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर्स में आठ विकेट पर 135 रन बनाए थे वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 42 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे वहीं ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 3 चौके और दो सिक्स की मदद से 34 गेंदों पर 35 रन बनाए आंद्रे रसेल (15) और अल्जारी जोसेफ (11*) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहे अफ्रीका की ओर से चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शम्सी ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए वहीं केशव महाराज, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा और एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट झटका। आज शाम को भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.