जेसीआई मथुरा सिटी का सेवा सप्ताह प्रारम्भ , कराया बिज़नेस इवेंट

मथुरा। जेसीआई मथुरा सिटी द्वारा डिजिटल लाइफ एपी इंटरप्राइजेज पर बिज़नेस प्रमोट इवेंट करके अपने सेवा सप्ताह की शुरुआत की। ग्रुप के अध्यक्ष संजीव गोयल ने बताया कि संस्था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 सितम्बर से 15 सितम्बर तक सेवा सामाजिक कार्य एवं भक्ति से सप्ताह से मनाएगी। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें जेसिरेट रेखा गोयल रुक्मणि अग्रवाल अनुभा रिंकल पायल मोनिका सपना चारु नूपुर पारुल आदि ने भाग लेकर इलेक्ट्रॉनिक की खूब खरीदारी की।
प्रोग्राम के आयोजक अक्षय भरतिया ने आज कल के लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लेक्चरर के माध्यम से जानकारी दी प्रोग्राम में तुषार अग्रवाल रुचिर गोयल विवेक नागपाल नवीन अग्रवाल भूपेंद्र राहुल अजय हिमांशु गोविन्द डा.जयप्रकाश नरूला संदीप आशीष अमित पवन अंकित प्रशांत सचिन दीपक आदि उपस्थित थे।