मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा ने शहर के होली गेट चौराहा पर स्वामी प्रसाद मौर्य व तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया।
जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और तमिलनाडु के खेल मंत्री उदय निधि स्टालिन की दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नाम मूर्ख प्रसाद कर लेना चाहिए। वहीं जिला प्रभारी जिला राजवीर दीक्षित ने कहा कि तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू कोरोना और संक्रामक बताकर ईसाई धर्म के लोगों को हिंदू धर्म के प्रति उकसाने का कृत्य किया है यह निंदनीय है। जिला प्रवक्ता प्रवीण मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य व स्टालिन को आगरा के पागलखाने में भर्ती कराने की बात कही।
इस अवसर पर मुकेश पंडित रणधीर सिंह सियाराम तिवारी दीपक कौशिक कान्हा चतुर्वेदी सरोज शर्मा सागर चतुवेदी चंद्रशेखर अनुराग चतुर्वेदी शिव कुमार शर्मा अमित भारद्वाज राजकुमार यादव कुलदीप शर्मा रवि पाराशर नंदो पंडित रौनक शर्मा सर्वेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.