गाजियाबाद। महानगर के सिहानी गेट थाना इलाके में तहसील बने चेंबर में घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उस वक्त अधिवक्ता खाना खा रहे थे।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सभी सकते में है। पुलिस कमिश्नर सहित उच्च अधिकारी मोके पर पहुंच गए है। पुलिस की कई टीम बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। आस पास लगे सीसीटीवी को पुलिस चैक कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के चेंबर नंबर 95 घुसकर पास दो बदमाशों ने अधिवक्ता मनोज चौधरी (38) के कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय मनोज अपने साथी मुनेश त्यागी के साथ खाना खा रहे थे।
घटना दो बजे की बताई जाती है। नकाबपोश बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए। चैंबर दुहाई निवासी बैनामा लेखक मुनेश त्यागी का है। मनोज गोविंदपुरम के रहने वाले थे। मनोज तहसील बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य रह चुके थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल समेत पुलिस बल मौजूद है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.