मथुरा। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए समूचे देश में आज भारतवासियों ने अपने-अपने प्रकार से पूजा अर्चना की वही इसरो के वैज्ञानिक दम साधे हुए चंद्रयान की लैंडिंग के लिए लग रहे। बुधवार शाम 6:04 मिनट पर वह समय भी आ गया जब चंद्रमा पर हमारा चंद्रयान आन बान शान के साथ उतर गया। भारत की इस सफलता से समूचा विश्व बहुत भौचक्का रह गया है। प्रभु श्री कृष्ण की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्म स्थान पर मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने परिवार के साथ चंद्रयान की लैंडिंग के दौरान दुग्ध अभिषेक कर उसकी सफलता की कामना की।
चंद्रयान ३ के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलता पूर्वक उतरने की प्रक्रिया के मध्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विराजमान श्रीकेश्वेश्वर महादेव के पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक निरन्तर चलता रहा, रुद्राभिषेक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय अपने पिता श्री एन एन पांडेय माताजी मालती पांडेय एवं बहन किरण पांडेय के साथ पूजा अर्चना में उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के मध्य समय प्रदोष काल में चंद्रयान की सफल लैंडिंग की सूचना मिलते ही संपूर्ण जन्मस्थान शंख व झांझ मंजीरों की मंगल ध्वनि से गूंज उठा, भक्तजन कृष्ण कन्हैयालाल के जयकारे लगाने लगे ।
इस अवसर पर भक्तों को विशेष हलुआ प्रसाद का वितरण किया गया । श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, अनुराग पाठक, राजीव श्रीवास्तव आदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के सफल परिश्रम के लिए बधाई दी है।
दुग्धाभिषेक के पश्चात एसएसपी श्री पांडेय ने कहा आज का दिन सभी देश वासियो के लिए बहुत ही गर्व की बात है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से भारत दुनिया के विकसित देशो की श्रेणी में शामिल हो गया है। इसरो के वैज्ञानिको की इस कामयाबी की तारीफ शब्दों में नहीं की जा सकती।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.