लखनऊ में पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
लखनऊ। आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त लखनऊ एसबी शिरडकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए अपने-अपने कार्यों का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वाहन करते हुये देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने व देश की प्रगति में अपना योगदान देने की शपथ दिलायी।

पुलिस आयुक्त ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया तथा पुलिस विभाग में रहते हुये अपनी मेहनत व लगन से कर्तव्यों का पालन करते हुये उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व सिल्वर मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमिश्नरेट लखनऊ में आवासित शहीद पुलिस परिजनों को पुलिस लाइन प्रांगण में आमंत्रित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, आकाश कुलहरि व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रईस अख्तर द्वारा सम्मानित किया गया।