एल्विश यादव बने ‘Bigg Boss OTT 2’ के विनर , ट्रॉफी के साथ जीते 25 लाख

मुंबई । बिग बॉस ओटीटी 2 को अपना विनर मिल गया है। एल्विश यादव शो के विनर बन गए हैं । उन्होंने 25 लाख के साथ बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे। बता दें कि एल्विश ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में सबसे पहले पुनीत सुपरस्टार सबसे पहले एक ही घंटे में बाहर हो गए थे। बिग बॉस ओटीटी 2′ में एल्विश यादव ने बाकी 4 घरवालों को कांटे की टक्कर दी। एल्विश ने यह शो जीतकर धूम मचा दी है।