नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्माल और मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर समाचार पत्रों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। देश के लघु एवं मझौले समाचार पत्रों के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि समाचार पत्र व पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं पर विचार करने के लिए तृतीय प्रेस आयोग का गठन किया जाना चाहिए और इस आयोग में देश के सभी संगठनों के वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून भी बनाया जाना चाहिए। भारत के समाचार पत्रों को उद्योग न मानकर सामाजिक सेवा के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। भारत के समाचार पत्रों की आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए समाचार पत्र वित्त विकास निगम के गठन की भी महती आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने ज्ञापन पढ़कर इस संबंध में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
वरिष्ठ पत्रकारों के समूह ने चिंता व्यक्त की की सोशल मीडिया के बढ़ते चलन से समाज में भ्रामकता बढ़ती जा रही है इस पर राष्ट्रपति ने कहा प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता सदैव बरकरार रहेगी आज भी जिम्मेदार लोग प्रिंट मीडिया पर पूरा भरोसा रखते हैं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न एल सी भारती इंडियन एसो ऑफ़ प्रेस एन मीडिया मेन के अध्यक्ष पवन सहयोगी सुधीर पांडा सरदार दीपक सिंह सुब्रत बत्रा आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.