मथुरा। भारत के जाने माने शिक्षण संस्थान फ़िज़िक्स वल्लाह ने अपने विशेष नारी शक्ति प्रोग्राम के तहत भारत के कुछ चुनिंदा स्टार्टअप्स की युवा महिला उद्यमियों को चयनित किया है जिसमें मथुरा की तूबा अली औए उनके स्टार्टअप मैजेस्टिक अरोमाज़ जो कि एक नॉन अल्कोहोलिक रोल ऑन परफ्यूम बनाने वाला स्टार्टअप है को भी चयनित किया है ये मथुरा के लिए गौरव का क्षण है। जनपद की बिटिया इस प्रोग्राम में सबसे कम उम्र की महिला उधमी है।
नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित पी डब्लू के संस्थान में आने वाले 5 दिन तूबा बाकी महिला देश भर की चुनिंदा महिला उधमियों के साथ व्यापार व अंतराष्ट्रीय व्यापार के बारीक गुण व्यापारिक दिग्गजों से सीखेगी और देश व समाज को कुछ नया देने का कार्य करेगी। तूबा ने बताया कि हम इस दुनिया में छोटी सी ज़िंदगी लेकर परजीवियों की भांति जीने के लिए नहीं आये हैं हमें रोज़ कुछ नया सीखना चाहिए और दूसरों को सीखाना चाहिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने की राह आसान हो सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.