हुमा कुरैशी की फिल्म Tarla का नया गाना जारी, 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी बहुत जल्द फिल्म तरला में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। यह फिल्म लोकप्रिय शेफ और कुकबुक लेखक तरला दलाल की बायोपिक है। जहां निर्माताओं ने हाल ही में तरला का ट्रेलर जारी किया था, वहीं अब फिल्म का नया गाना पापा वाय सामने आ चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है। तरला 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। जी5 ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर पापा वाय का वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यदि आप मानते हैं कि जीवन में कुछ चीजें अच्छे भोजन जितनी आनंददायक होती हैं, तो यह गाना आपके लिए है। तरला में भारती अचरेकर, अमरजीत सिंह, शारिब हाशमी और राजीव पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है, वहीं फिल्म का निर्माण तेश तिवारी, रोनी स्कूरवाला और अश्विनी अय्यर ने मिलकर किया है।