राया में बृद्ध महिला की गला काटकर निर्मम हत्या

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । थाना राया क्षेत्र के गांव तिरवाया में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात बदमाशो ने घर मे अकेली सो रही बृद्ध महिला की चाकू से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह मृतका के परिजन शादी से लौटकर आये तब उनको घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर मृतका के घर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी और लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर राया पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव तिरवाया निवासी रघुवीर सिंह की पत्नी कुंती देवी (65) अपने घर मे अकेली सो रही थी परिजन आगरा एक शादी समारोह में गये हुए थे बाहर मृतका के जेठ फ़ौरन सिंह सो रहे थे जो बहरे होने के कारण सुनने में असमर्थ है।
शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात बदमाशो ने घर के पीछे से प्रवेश कर सोती अकेली कुंती देवी को दबोच लिया इस दौरान बदमाशो से बचने के लिए हाथापाई हुई। हाथापाई में महिला की चूड़ियां टूट गयी। उस की एक चप्पल बरामदे में तो दूसरी चप्पल घर के पीछे बंध रही भैसों के समीप पड़ी हुई थी। इस दौरान बदमाशो ने चाकू से बार कर महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी तड़के सुबह चार बज्र परिजन शादी से लौटकर आये तो कुंती देवी की लाश खाट पर पड़ी हुई थी। शव को देखकर घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर राया थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुच गए।