भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन, भाजपा का समूचे ग़ाज़ियाबाद में जोर

ग़ाज़ियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-99 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन के अवसर पर विधायक सुनील शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष,अजय शुक्ला व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्धघाटन के इस मौके पर भारी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जनता की सेवा की है हम इंदिरापुरम के सातों वार्डो सहित ग़ाज़ियाबाद के 100 वार्डो को जीतेंगे तथा ग़ाज़ियाबाद की महापौर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी। मतगणना के दिन विपक्ष दूर-दूर तक दिखायी नही देगा, उत्तर-प्रदेश की सरकार चहुमुखी विकास कर रही है, नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है पहले जनता भयभीत रहती थी, योगी सरकार में अपराधी भयभीत है। वार्ड नंबर-99 के पूर्व पार्षद अभिनव जैन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी जी और योगी जी हमे ऊर्जा देते है, उनके सपनों को साकार करने के लिए हम लगातार मेहनत करते है, मोदी जी और योगी जी हमे बैठने नही देंगे, मैंने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है परंतु अभी बहुत काम बाकी है जिन्हें प्रीती जैन पूरा करेंगी। पार्षद पद की प्रत्याशी प्रीती जैन ने कहा कि जो काम अधूरे पड़े है उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा, महिला सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठायेंगे।
आदित्य मेगा सिटी के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मुनीश जैन ने कहां कि हम सभी कार्यकर्ता एक साथ है, कहीं कोई नाराज़गी नही है अभिनव जैन के कार्यकाल में विकास कार्य तेज़ गति से हुए है अगर कहीं कोई कार्य रह गया है तो उसको शीघ्र पूरा किया जाएगा।
चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन मे आये सैकड़ों समर्थकों ने प्रीती जैन के प्रति अपना विश्वास जताया।