मथुरा। रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा पंजीकृत करने वाली ऑनलाइन साइट सुचारू रूप से न चलने के कारण आज समस्त दस्तावेज लेखको ने कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर कार्य स्थिति को सुधारने की उपनिबंधक से मांग की।
बताते चलें कि गत दिन दस्तावेज लेखक निबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उप निबंधक को ज्ञापन सौंप कर साइट को ठीक करने की मांग की थी। आज सुबह रजिस्ट्री कार्यालय के सामने सुभाष चतुर्वेदी, संतोष कुमार गौतम, सोहनलाल शर्मा, एड महेंद्र निरंजन सिंह, बिल्लू सिंह, महावीर सिंह, ज्ञान प्रकाश एड, दिनेश कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, विक्रम सिंह, हरीश शर्मा, पीएस पाठक, अनीता चावला सहित एक दर्जन से ज्यादा दस्तावेज लेखकों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर बैनामा पंजीकृत करने वाली ऑनलाइन साइट को ठीक करने की मांग की है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.