मथुरा। गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम काफी गंभीर है । महापौर विनोद कुमार अग्रवाल निरंतर यमुना घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं करने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को महापौर श्री अग्रवाल द्वारा पर्व की तैयारी का जायजा घाटों पर पहुंचकर किया गया।
उन्होंने घाटों पर पर्याप्त सफाई प्रकाश व्यवस्था गोताखोर महिलाओं के लिये चैजिंग रूम मोबाइल टॉयलेट पानी व्यवस्था आदि व्यवस्था को लेकर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के पर्व पर प्रमुख घाटों पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती हैं जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से साथ साथ स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार कि कोई असुविधा ना हो। मथुरा और वृन्दावन दोनों जगह यमुना घाटों पर समुचित व्यवस्था की जायेगी।
इस दौरान उनके साथ नाव में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी भाजपा नेता प्रमोद बंसल सुधांशु खंडेलवाल पार्षद संतोष पाठक कुंज बिहारी भारद्वाज कृष्ण मणि सूबेदार पंकज चतुर्वेदी विजय शर्मा के अलावा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमारमुख्य अभियंता सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।