नई दिल्ली। डेल टेक्नोलॉजीज ने सबसे अधिक बिकने वाले सर्वर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुये 13 नेक्स्ट- जेनेरशन के डेल पॉवरएज सर्वर लाँच करने की घोषणा की है जिन्हें कोर डेटा सेंटरों, बड़े पैमाने पर सार्वजनिक क्लाउड तथा एज लोकेशंस में पावरफुल कंप्यूटिंग के लिए परफॉरमेंस और विश्वसनीयता में तेजी लाने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है।
डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक मनीष गुप्ता ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि इस नेक्स्ट- जेनरेशन रैक में टावर और मल्टी-नोड पावरएज सर्वर,चौथी पीढ़ी के इंटेल जिऑन स्केलेबल प्रोसेसर तथा एनर्जी और कॉस्ट एफिशिएंसी में सुधार के लिए डेल सॉफ्टवेयर एवं इंजीनियरिंग एडवांसमेंट के साथ नया स्मार्ट फ्लो डिजाइन शामिल हैं। एक्सपैंडेड डेल एपेक्स कैपेबिलिटीज के साथ यह ऑर्गनाइज़ेशन को एक सर्विस के रूप में दृष्टिकोण अपनाने में मदद करेंगी, जो कि अधिक प्रभावी आईटी ऑपरेशन्स की अनुमति देने के साथ साथ जोखिम को कम करते हुए कंप्यूट रिसोर्सेज का अधिकतम उपयोग करने की अनुमति प्रदान करेगा।