मथुरा। आगामी अक्षय तृतीया एवं ईद उल फितर के अवसर पर व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया पर श्री बांके बिहारी मन्दिर, सप्त देवालयों, श्री द्वारिकाधीश मन्दिर, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, प्रेम मन्दिर आदि प्रमुख मन्दिर पर 3 शिफ्टो में सफाई कार्य कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य मार्गो पर स्थित डलाब घरों को भी 3 शिफ्टों में साफ कराया जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शाही ईदगाह एवं सभी छोटी बड़ी मस्जिदों पर विशेष सफाई के साथ ही स्थलों पर रंगीन चूना छिड़काव कराया जाने की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा पेयजलापूर्ति को सुचारू रखने और पेयजलापूर्ति बाधित होने पर टैकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए अवश्यक्तानुसार टैकरों को रिर्जव रखने, प्रमुख मन्दिरों के पास, कच्चे परिक्रमा मार्ग पर पानी का छिड़काव कराने के साथ ही पर्व पर किसी भी दशा में सीवर चैम्बर ओवर फ्लो न हो इसको लेकर कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
बैठक में नगर आयुक्त श्री झा ने रात्रि के दौरान स्ट्रीट लाईटों को सुचारू रखने, प्रमुख मन्दिरों एवं मजिस्दों के पास अंधकार की स्थिति उत्पन्न ना हो इसको लेकर भी अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए पर्व से पूर्व मस्जिदों के आस-पास एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पैचवर्क का कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों से कहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर, अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, मुख्य अभियन्ता अजय कुमार, महाप्रबन्धक जल विजय नारायण मौर्य, एस.पी. मिश्र अधिशासी अभियन्ता सिविल, रिजवान अहमद अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, रामानन्द त्यागी एवं समस्त सहायक अवर अभियन्ता तथा समस्त सफाई निरीक्षक उपस्थिति रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.