मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद क्षेत्र में शनिवार देर शाम घर के बाहर से लापता हुआ बालक का शव रविवार सुबह गोकुल बैराज के नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बालक की हत्या पिता की दुकान पर काम करने वाले मुनीम ने दुष्कर्म करने की बात खुलने के भय से की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुनीम को गिरफ्तार कर लिया गया। निशानदेही पर बालक का शव नाले से पुलिस ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार इलाके के अंतर्गत औरंगाबाद के मेवाती मोहल्ले के रहने वाले अफजल खान का 9 साल का बेटा अरहान शनिवार देर शाम से गायब था। परिजन अरहान की तलाश कर रहे थे। अरहान के गायब होने की सूचना पुलिस को दी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस और परिजनों ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी को देखा तो उसमें अरहान दुकान पर काम करने वाले मुनीम सैफ के साथ जाता दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने सैफ और उसके परिवार को हिरासत में लिया। जिसके बाद पूछताछ में बच्चे की स्प्रिंग से गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की। सैफ की निशानदेही पर पुलिस औरंगाबाद से गोकुल बैराज की तरफ जाने वाले रोड पर पहुंची जहां नाले में अरहान का शव पड़ा हुआ था। मृतक बालक के ऊपर रजाई डली हुई थी और उसने लोअर व टीशर्ट पहना हुआ था।
पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक बालक के ताऊ रहीस अहमद ने बताया कि भाई अफजल की शालीमार हार्डवेयर के नाम से दुकान है। उन्होंने हिसाब किताब के लिए 4-5 महीने पहले छत्तीसगढ़ से आए सैफ को मुनीम के तौर पर रख लिया। सैफ का परिवार वर्तमान में औरंगाबाद की नैना पुरम कॉलोनी में रहता है। शनिवार को अरहान गायब हो गया। इसके बाद किसी ने बताया कि सैफ अरहान को नमाज पढ़ाने ले जाता है। शायद वही ले गया होगा। जब सीसीटीवी कैमरा देखा तो सैफ के साथ अरहान जाता हुआ दिखाई दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया सैफ ने दुष्कर्म की बात खुलने के डर से बच्चे की हत्या की ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.