मथुरा में दरोगाओं के तबादले की दूसरी लिस्ट जारी, अगली सूची में होंगे थाना प्रभारी

मथुरा। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जनपद में एक बार फिर पुलिस कप्तान ने उपनिरीक्षको की तबादला सूची जारी की है पहली सूची में 20 नाम थे दूसरी में डेढ़ दर्जन नाम है। कुल मिलकर 36 यानी तीन दर्जन उपनिरीक्षको को बदल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आजकल में थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी होने वाली है जिस पर मंथन चल रहा है। एसएसपी शैलेश पांडे ने 24 घंटे में दूसरी बार 16 उपनिरीक्षको के स्थानांतरण किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी सेल बनाया है जबकि पुलिस लाइन में तैनात शरद कुमार त्यागी को चौकी प्रभारी बारहमासी थाना मांट, विनोद कुमार थाना फरह, महावीर सिंह थाना बरसाना उत्तम चौहान थाना छाता आदर्श कुमार सिंह चौकी प्रभारी हनुमान तीराया थाना बलदेव, यासीन शाह थाना जमुनापार अजय कसाना चौकी प्रभारी बाजना थाना नौझील सुभाष चंद्र केजेएस ध्यान वीर सिंह थाना महावन प्रबल प्रताप सिंह चौकी प्रभारी थाना गोवर्धन, मुन्नालाल पुलिस लाइन, अमित कुमार थाना सुरीर, मनिंदर कुमार थाना नौझील, किशोर गौतम थाना फरह, अमित कुमार पुलिस लाइन बनाकर भेजा है।