Mathura News: मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक की बदली व्यवस्था, तीन दिन रहेगा डायवर्जन

मथुरा। वात्सल्य ग्राम में मनाए जा रहे षष्ठीपूर्ति महोत्सव में आज गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौय व सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवागमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर से दो जनवरी तक के लिए रूट डावर्जन प्लान लागू किया है।

यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से वृंदावन में आने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं आगरा- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहन वृंदावन में प्रवेश नहीं करेंगे। यातायात पुलिस द्वारा तीन दिन के लिए बनाए गए डावर्जन प्लान के अनुसार छटीकरा से वृंदावन की ओर सभी भारी एवं व्यावसायिक वाहनों पर रोक रहेगी। छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग स्थल से वृंदावन की ओर जाने वाले सभी वाहन रोक दिए जाएंगे।

वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन वृंदावन की ओर नही जाएंगी। रुकमणि विहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे से परिक्रमा मार्ग की ओर जाने से वाहनों पर रोक रहेगी। नंदनवन कट तिराहा से प्रेम मंिदर तिराह एवं सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा से वृंदावन की ओर वाहन नहीें जाएंगे। पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए वाहनों पर रोक रहेगी। इसके अलावा वीआईपी आगमन के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ग्राम जैत के पास एनएच-19 कट से रामताल चौराहा की ओर वाहन सुनरख रोड व वृंदावन की ओर प्रवेश नहीं करेंगे। मथुरा के गोकुल रेस्टोरेंट एनएच-19 से भारी वाहन एवं मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर वाहन पूर्णत: प्रतिबंंिधत रहेंगे।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

युमना एक्सप्रेस- वे से वृन्दावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को इन पार्किंग स्थलों में पार्क कराया जाएगा।

– दारुक पार्किंग

-टीएफसी मैदान पार्किंग

– पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि)

-पानी घाट तिराहा पार्किंग ।

-मंडी पार्किंग ।

– शिवा ढावा के सामने

मथुरा ओर से वृंदावन आने वाहनों को यहां पार्क किया जाएगा

-चौहान पार्किंग ।

-मंडी पार्किंग ।

-आईटीआई कॉलेज पार्किंग

– पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा ।

राजमार्ग-19 से वृंदावन आने वाले वाहन यहां पार्क होंगे

– माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग-1 (बड़े वाहन)

-माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग-2 (बडे वाहन)

-रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन)

-मल्टीलेवल पार्किंग ।

-प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग

-जादौन पार्किंग ।