ब्रेकिंग न्यूज़ : वृंदावन परिक्रमा मार्ग में मीटर लगाने के दौरान करंट लगने से दो विद्युत कर्मियों की दर्दनाक मौत

मथुरा। शुक्रवार को वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में मीटर लगाने के दौरान दो विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आने से मौत का शिकार हुए हैं एक की जान बच गयी है । पागल बाबा बिजली घर क्षेत्र में मीटर विभाग के सहायक अभियंता ऋषभ शर्मा की निगरानी में ललिता आश्रम के पास 11 हजार केवीए की लाइन पर मीटर विभाग में कार्यरत तीन कर्मचारी मीटर लगा रहे थे। शट डाउन सहायक अभियंता द्वारा लिया गया था इस बीच अचानक सप्लाई चालु कर दी गयी जिससे करंट लगने से बालाजीपुरम निवासी विनोद और हरेंद्र की मृत्यु हो गई। तीसरे युवक का नाम ज्ञात नहीं हो सका । यह घटना दोपहर 3:30 बजे के करीब की बताई गई है। मृतकों के परिजनों ने सांयकाल 7 बजे के करीब बिजली घर कैंट पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए है।