ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-NCR में आज बुधवार की सुबह वातावरण में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसका असर भी देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 20 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Yamuna Expressway पर पर दिखा कोहरे का कहर
एनसीआर में आज सुबह वातावरण में घने कोहरे की चादर देखने को मिली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसका असर भी देखने को मिला है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 20 वाहन एक दूसरे से टकराए pic.twitter.com/Jpuf9kJ5Td— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) December 27, 2023
बुधवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकरा गए। अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब आठ बजे जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर इलाके में एक्सप्रेसवे के आगरा से नोएडा लेन पर हुई है।
घटना में किसी भी व्यक्ति को बड़ी चोट नहीं आई है, जबकि घायलों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि अधिकांश क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है और इस मार्ग पर सामान्य यातायात फिर से शुरू हो गया है।