फरह में 11 अक्टूबर को होने वाली योगी की सभा में महानगर से भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य

मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फरह स्थित दीनदयाल धाम में 11 अक्टूबर को होने वाली सभा को लेकर महानगर भाजपा द्वारा जोर शोर से कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में जानकारी के लिए सोमवार को महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। महानगर के 12 मंडलों में घूम-घूम कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व जन सामान्य को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा से जनसभा में भाग लेने के लिए 10000 लोग करीब 700 छोटे-बड़े वाहनों में बैठकर दीनदयाल धाम जाएंगे। महानगर की पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जो जुटी हुई है। पार्टी की रीति नीति व सिद्धांतों का पालन कर जनता को भारतीय जनता पार्टी से जोडा जा रहा हैं। जनपद में सेवा पखवाड़ा में 2 अक्टूबर से चल रही विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा की योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव व तहसील स्तर पर किया जा रहा है।

पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक प्रखर व स्पष्टवादी नेता है इसलिए हर व्यक्ति उनसे जुड़ रहा है, मथुरा में भाजपा का सांसद विधायक चुने जाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश को उन्नति की ओर ले जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप गोस्वामी, चेतन स्वरूप पाराशर, श्याम सिंघल, दीपांकर भाटिया, संजय शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।