महावन तहसील में भ्रष्टाचार एवं बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम का घेराव

महावन। तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन द्वारा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के आहवान पर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश रावत के नेतृत्व में किसान सैकड़ों की संख्या में किसान दर्जनों ट्रैक्टरों पर सवार होकर महावन तहसील पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टरों को तहसील परिसर में खड़ा कर दिया जिससे तहसील परिसर से लेकर बाहर रोड़ तक चक्का जाम हो गया। आक्रोशित किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें किसानों ने अपनी पंचायत करते हुए कहा कि अगर एक घंटा के अंदर बिजली विभाग सिंचाई विभाग तहसील के कर्मचारी पंचायत में एकत्रित होने चाहिए अगर नहीं आते हैं तो तहसील परिसर में ताला बंदी कर दी जायेगी। किसानों की आक्रोशित बातों को सुनकर एसडीएम दीपिका मेहर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार बलदेव एसडीओ संजय कुमार पंचायत में पहुंचे किसानों ने अधिकारियों का घेराव कर बंधक बना लिया सभी अधिकारी किसानों के साथ फर्श पर बैठ गये लेकिन महावन एसडीएम दीपिका मेहर ने कुर्सी मंगा कर बैठ गई जिससे किसानों में चर्चा होने लगी लेकिन एसडीएम ने कुर्सी नहीं छोड़ी किसान आखिर में शांत हो गये।
मंडल उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान ने कहा महावन तहसील में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर पहुंच गया गया किसान का कोई भी काम बिना सुविधा शुल्क दिए नहीं किया जाता उन्होंने कहा बिजली विभाग किसानों के लिए सिर दर्द बना गया है किसान अपने खेतों की सिंचाई करने लगते हैं तो बिजली कटौती की जाती है सिंचाई विभाग भी नहर रजबाह माइनरों में पानी नहीं छोड़ रहे हैं जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं ।
जिला उपाध्यक्ष पवन सारस्वत भूरा पहलवान ने कहा किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों से अगर मिट्टी उठाकर अपने घर में डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करने की धमकी दी जाती है अगर कोई माफिया मिट्टी किसानों के खेतों से बाजार में बेच रहे तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
जिला सचिव पोहप सिंह भीम सिंह ने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगी। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह विपिन सिकरवार रतन बाबा सोवरन सिंह अनूप तोमर भरत तोमर आदि किसान मौजूद रहे।
एसडीएम दीपिका मेहर ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन लिया गया किसानों की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारीयों की वार्ता कराई गई है जल्द समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।