किसान मजदूरों को सगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी: जयंत

राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) किसान मजदूरों को राजनेतिक तौर पर संगठित होकर अपने हक के लिए लड़ना होगा उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्व. अजित सिंह की 84 वी जयंती पर जिले में 12 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे समरसता अभियान के दौरान कस्वे के मोहल्ला सुल्तान गंज में आयोजित एक सभा के दौरान कही । जयंत चौधरी ने कहा कि देश मे बड़े बड़े पूंजीपति संगठित होकर एसोशिएशन बना लेते है देश मे कोई ऐसा उद्योग नही है जिसका कोई एशोसिएशन नही है जब बजट बनता है तो ये पूंजीपति वित्तमंत्री के साथ बैठकर अपनी बात रखते है। देश प्रदेश में बहुमत की सरकार है डबल इंजन की सरकार है अभी प्रदेश में 32 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है उक्त घोषणा यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी करने जा रहे है इससे पहले भी की गई घोषणाओं से हमे कितना लाभ मिल पाया उनका कोई हिसाब देने को तैयार नही है उत्तर प्रदेश में एक फरवरी को सरकारी आंकड़ों के अनुसार 59 लाख 87 हजार चार सौ 77 मुकदमे लंबित पड़े हुए है उनमें से 16 लाख मुकदमे इलाहाबाद हाईकोर्ट में है लोगो को न्याय नही मिल पा रहा है भाजपा सरकार में किसान दुखी है आलू का समर्थन मूल्य घोषित न होने के कारण उनको घाटा ही घाटा हो रहा है। किसानों की अनदेखी की जा रही है जिसको लेकर किसान मजदूर बर्गो को संगठित होकर समरसता अभियान में शामिल होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होंगी। इससे पूर्व समाजसेवी विकास चौधरी ने जयंत चौधरी को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल भ्रंगर डॉ अशोक अग्रवाल योगेश द्रुवेदी प्रीतम सिंह नरेंद्र सिंह रामवीर भ्रंगर जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी रन सिंह ओमप्रकाश सिंह कायम कुरैशी प्रमेन्द्र सिंह जगदीश चौधरी वीरेंद्र चौधरी शिवओम डागुर सोनू सिरोही डॉ रवि माहुर मानसिंह पीयूष चौधरी दिगम्बर चौधरी अमित चौधरी आदि लोकदल के कार्यकता मौजूद रहे।

सभा मे दो कार्यकर्ताओ की जेब से हजारों पार
कस्वे के सुल्तान गंज में आयोजित समरसता अभियान के दौरान जयंत की सभा मे दो कार्यकर्ताओ की जेब कतरो ने हजारों रुपये सहित लाइसेंस और आधार कार्ड पार कर दिए। सभा मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौदह के पहुचने पर आयोजक विकास चौधरी की जेब मे रखे इक्यावन हजार रुपए और पूर्व सभासद इसराइल खान के पर्स में रखे 9 हजार रुपये और आधार कार्ड एक लाइसेंस पार कर दिया।