यमुना हादसे के बाद बड़ा कदम : नाविकों को बांटी गईं 110 सेफ्टी जैकेट, सुरक्षा पर जोर

मथुरा । वृन्दावन में यमुना नदी में हुई दुखद नाव दुर्घटना, जिसमें 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, के बाद अब प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं सतर्क हो गई हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और नाविकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाइंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस क्लब दिल्ली राधा द्वारा मथुरा प्रशासन के सहयोग से 110 सेफ्टी जैकेट वितरित की गईं।

6 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गोकुल, मथुरा और वृन्दावन के पंजीकृत नाविकों को एडीएम पंकज कुमार वर्मा, डिस्ट्रिक्ट 321 A1 के गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेणु तथा सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जग्गी के नेतृत्व में सेफ्टी जैकेट प्रदान की गईं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यमुना नदी में नाव संचालन के दौरान सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं और सेफ्टी जैकेट नाविकों व यात्रियों के जीवन की रक्षा में अहम भूमिका निभाएंगी। क्लब की यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना का उदाहरण है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब दिल्ली राधा की चार्टर अध्यक्षा लायन प्रीति होरा, वर्तमान अध्यक्षा लायन पूनम गोयल, पीआरओ लायन पूनम अग्रवाल, मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन सुधीर शुक्ला, सर्विस चेयरपर्सन लायन विनोद गोयल, मीडिया चेयरपर्सन लायन ऋचा शर्मा, क्लब डायरेक्टर लायन शांता वर्मा, लायन सुरेश गुप्ता, लायन निर्मल गुप्ता, लायन मधु शर्मा, लायन लक्ष्मी नारायण, पूजा राणा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।