यूपी में 6 आइएएस और 11 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को छह आइएएस और 11 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। पांच जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किये गए हैं। कुशीनगर के जिलाधिकारी एस.राजलिंगम को वाराणसी का डीएम बनाया गया है। अभी तक वाराणसी के डीएम का अतिरिक्त प्रभार मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा के पास था। हाथरस के डीएम रमेश रंजन को डीएम कुशीनगर तैनात किया गया है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा को डीएम हाथरस के पद पर भेजा गया है। बदायूं की डीएम रहीं दीपा रंजन अब डीएम बांदा होंगी। विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार को बदायूं का डीएम बनाया गया है। डीएम बांदा अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

11 पीसीएस अफसरों के भी हुए ट्रांसफर
11 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार एडीएम न्यायिक श्रावस्ती कुंवर पंकज बने मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज, एसडीएम रायबरेली सुभाष चंद्र यादव बने एडीएम न्यायिक श्रावस्ती, अपर मुख्य नगर अधिकारी आगरा सुशीला को एडीएम नागरिक आपूर्ति आगरा के पद पर भेजा गया।

एसडीम मेरठ अरुण कुमार गोंड सिटी मजिस्ट्रेट इटावा के पद पर तैनाती मिली है। एडीएम संभल कमलेश कुमार अवस्थी को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ प्रदीप वर्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व संभल के पद पर भेजे गए। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर भेजा गया।