मुंबई: रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ पर मची होड़, डिस्ट्रीब्यूशन रेस में बड़े बैनर आमने-सामने

मुंबई । Emraan Hashmi और Disha Patani की बहुप्रतीक्षित फिल्म Awarapan 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार हासिल करने के लिए इंडस्ट्री के बड़े बैनरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक Zee Studios, AA Films, Pen Marudhar और Jio Studios इस फिल्म के राइट्स हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। निर्माता Mukesh Bhatt को कई बड़े ऑफर मिल चुके हैं और जल्द ही इस बहुचर्चित डील पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

फिल्म का निर्देशन Nitin Kakkar कर रहे हैं। खास बात यह है कि इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे, जिसने पहले भाग में दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म की रिलीज पहले अप्रैल में तय थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर अगस्त कर दिया गया, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सीधा मुकाबला Sunny Deol और Preity Zinta की फिल्म Lahore 1947 से होगा। बड़े सितारों, मजबूत कहानी और हाई-वोल्टेज मुकाबले के चलते ट्रेड सर्कल में दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिलहाल, ‘आवारापन 2’ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि डिस्ट्रीब्यूशन की यह बड़ी डील किसके खाते में जाती है और रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।