नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार बतौर सीएम यूपी की कमान संभालने वाले मुलायम सिंह यादव की अस्थियां मोक्ष की कामना के साथ आज हरिद्वार के नमामि गंगा घाट से पवित्र गंगा नदी में विसर्जित हो गईं।
अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर पिता की आत्मिक शांति के लिए कामना की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव, चचेरे भाई रामगोपाल यादव, बेटे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव बहू डिंपल यादव, अखिलेश की बेटी टीना अदिति, बेटा अर्जुन और धर्मेंद्र चचेरा भाई धर्मेंद्र यादव, तेजस प्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव, आदित्य यादव आदि परिवार के लोग मौजूद रहे।
अस्थि विसर्जन दौरान उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा हरिद्वार से भी पार्टी के लोग घाट पर मौजूद हैं। अस्थि विसर्जन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती पुत्र मुलायम सिंह अमर रहे, नेताजी अमर रहे और जिंदाबाद के नारे लगाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.